रविवार को कौनसे शहर रहे सबसे प्रदूषित?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी की गई भारत के शहरों के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की सूची में ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) रविवार को 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके बाद हरियाणा का फरीदाबाद (322), दिल्ली (313), उत्तर प्रदेश का नोएडा (304), मुज़फ्फरनगर (299), हरियाणा का बहादुरगढ़ (284), मानेसर (280) और कैथल (269) रहे।
read more at CPCB


