Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हर 22 मिनट में पृथ्वी पर रेडियो तरंगें भेजता पाया गया अंतरिक्ष का रहस्यमयी ऑब्जेक्ट

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 21 July, 2023
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट का पता लगाया है जो पिछले तीन दशकों से अधिक समय से हर 22 मिनट में पृथ्वी पर रेडियो तरंगें भेज रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जीपीएमजे1839-10 नामक यह ऑब्जेक्ट पृथ्वी से 15,000 प्रकाशवर्ष दूर है और यह एक मैग्नेटर (बेहद मज़बूत चुंबकीय क्षेत्र वाला दुर्लभ प्रकार का तारा) हो सकता है।
read more at The Independent