दिल्ली मेट्रो में नए साल के दिन 67.47 लाख यात्रियों ने किया सफर, बीते 6 साल में सर्वाधिक
डीएमआरसी के डेटा के अनुसार, इस साल 1 जनवरी को दिल्ली मेट्रो में 67.47 लाख यात्रियों ने सफर किया जो बीते 6 साल में नए साल पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 2023, 2022 और 2021 में नए साल पर क्रमश: 49.16 लाख, 23.66 लाख व 18.07 लाख यात्रियों ने सफर किया था।
read more at हिन्दुस्तान


