देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने पद से दिया इस्तीफा
देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने शुक्रवार को पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया, "3 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद...मैंने शिक्षा जगत में लौटने का फैसला किया है।" उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्र की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य रहा है।" गौरतलब है, सुब्रमण्यन ने 7 दिसंबर, 2018 को बतौर सीईए कार्यभार संभाला था।
read more at ABP न्यूज़


