बिना ड्राइवर के 80 किलोमीटर तक दौड़ी मालगाड़ी को लेकर रेलवे के 6 कर्मचारी किए गए निलंबित
रेलवे ने एक मालगाड़ी के 80 किलोमीटर/घंटे तक की रफ्तार में बिना ड्राइवर के कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से करीब 80 किलोमीटर दूर ऊंची बसी (पंजाब) तक दौड़ने को लेकर 6 कर्मचारियों को निलंबित किया है। इनमें स्टेशन मास्टर (कठुआ), लोको पायलट (ड्राइवर), असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रैफिक इंस्पेक्टर शामिल हैं। रेलवे ने मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है।
read more at हिन्दुस्तान


