गुजरात दंगे से जुड़े केस में पूर्व डीजीपी श्रीकुमार को मिली अंतरिम ज़मानत
गुजरात उच्च न्यायालय ने गुजरात दंगे (2002) से जुड़े मामले में बुधवार को सेवानिवृत्त डीजीपी आर.बी. श्रीकुमार को 15 नवंबर तक अंतरिम ज़मानत दे दी। श्रीकुमार पर 2002 गुजरात दंगे में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए फर्ज़ी सबूत गढ़ने का आरोप है। गौरतलब है, मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ भी आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।


