एफआईआर की संख्या बढ़ने का ये मतलब नहीं है कि अपराध बढ़ गए हैं: राजस्थान के सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि एफआईआर की संख्या बढ़ने का मतलब ये नहीं है कि अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां एफआईआर दर्ज़ करना अनिवार्य किया गया है। बकौल गहलोत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह कहना चाहिए था कि हम इसे पूरे देश में लागू करेंगे।
read more at इंडिया टीवी


