झारखंड में भूमि विवाद को लेकर बीजेपी नेता की सोते हुए गोली मारकर हत्या, 5 हुए अरेस्ट
लोहरदगा (झारखंड) में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर स्थानीय बीजेपी नेता की सोते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बीजेपी बूथ समिति के अध्यक्ष रतन महतो के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को भी ज़ब्त कर लिया गया है।
read more at The Print


