आंध्र प्रदेश में फार्मा कंपनी में आग लगने से 4 लोगों की हुई मौत, सीएम ने घोषित किया मुआवज़ा
आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में सोमवार शाम एक फार्मा कंपनी में आग लगने से 4 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल पुलिस, कंपनी में रखरखाव कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजन के लिए ₹25 लाख मुआवज़ा घोषित किया है।
read more at News18 हिंदी


