Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आदिवासियों के लिए मुर्मू से ज़्यादा काम किया, यह राष्ट्रपति चुनाव विचारधारा की लड़ाई है: सिन्हा

short by shashank mishra / on Friday, 24 June 2022
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दावा किया है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में आदिवासियों के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से ज़्यादा काम किया। उन्होंने मुर्मू को लेकर कहा, "किसी समुदाय में जन्म लेने भर से आप खुद-ब-खुद उसके पैरोकार नहीं बन जाते।" बकौल सिन्हा, इस बार यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है।