Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इमारत के मालिक को आतंकी ने बतौर मानव ढाल इस्तेमाल किया था: हैदरपोरा मुठभेड़ पर एसआईटी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 29 December 2021
हैदरपोरा (श्रीनगर) मुठभेड़ की जांच कर रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष जांच दल ने कहा है कि इमारत के मालिक अल्ताफ भट्ट को एक विदेशी आतंकी ने बतौर मानव ढाल इस्तेमाल किया था और क्रॉस फायरिंग में उनकी मौत हुई। एसआईटी ने बताया कि अन्य नागरिक मुदसिर गुल की इमारत में छिपे आतंकी ने हत्या की थी।