Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एसडीपीआई नेता की हत्या के मामले में केरल में आरएसएस के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 21 December 2021
केरल पुलिस ने शनिवार रात आलप्पुझा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राज्य सचिव के.एस. शान की हत्या के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो कार्यकर्ताओं को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, गिरफ्तार किए गए आरएसएस के दो कार्यकर्ताओं ने एसडीपीआई नेता पर हमला करने वाले हमलावरों के लिए गाड़ी का इंतज़ाम किया था।