पत्नी को घर में पीटने के आरोप में दिल्ली के गंगा राम अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल के एक डॉक्टर (एनेस्थेटिस्ट) को अपनी 38-वर्षीय पत्नी को घर में पीटने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (दक्षिण पूर्व) ईशा पांडे ने बताया, "हमें रविवार शाम घरेलू हिंसा को लेकर एक पीसीआर कॉल मिली थी।" पुलिस ने कहा कि पीड़िता केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है।


