Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लैंडमाइंस का सूंघ कर पता लगाने वाले चूहे मगावा का कंबोडिया में निधन

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 12 January 2022
कंबोडिया में लैंडमाइंस और विस्फोटक का सूंघ कर पता लगाने वाले स्वर्ण पदक से सम्मानित चूहे का निधन हो गया है। मगावा ने अपने करियर में 42 फुटबॉल पिच के बराबर ज़मीन में माइंस डिटेक्ट करने में मदद की। वह टेनिस कोर्ट जितना इलाका 20 मिनट में छानता था जिसके लिए इंसान को मेटल डिटेक्टर के साथ 4 दिन लगेंगे।
read more at The Independent