विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले उपहार अपने पास रख सकेंगे अधिकारी: सरकार
50 वर्ष पुराने नियम को बदलते हुए केंद्र ने आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस अधिकारियों को भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले उपहार रखने की अनुमति दे दी है। अभी तक अधिकारी केवल दोस्त व रिश्तेदारों से उपहार ले सकते थे। हालांकि, ₹25,000 से अधिक के उपहार की सूचना सरकार को देनी होती है।
read more at Zee News हिंदी


