पाकिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों ने 4 पुलिस अधिकारियों की हत्या की
पाकिस्तान में गुरुवार को तालिबानी आतंकवादियों ने पुलिस के वाहन में बम विस्फोट कर 4 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी। दरअसल, पुलिस अधिकारियों को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के बाद सहायता के लिए भेजा गया था। बकौल स्थानीय पुलिस अधिकारी, हमला करने वाले संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।
read more at Hindustan Times


