Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व कप जीतने पर शेफाली के घर बधाई देने पहुंचे हरियाणा के सीएम, उनके दादा को खिलाई मिठाई

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 30 January, 2023
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारत के महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने पर टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के रोहतक स्थित घर जाकर उनके परिवार को बधाई दी और उनके दादा को मिठाई खिलाई। सीएम ने परिवार संग मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं। उन्होंने कहा, "बेटी शेफाली और पूरी टीम पर देशवासियों को गर्व है।"
read more at भाषा