Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1 जनवरी से ऑनलाइन ऑटो-रिक्शा बुकिंग पर लगेगा 5% जीएसटी

short by अनिल कुमार / on Friday, 26 November 2021
ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाने वाली ऑटो-रिक्शा सेवाओं पर 1 जनवरी, 2022 से 5% जीएसटी लगेगा। हालांकि, ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा ऑफलाइन/मैनुअली प्रदान की जाने वाली यात्री परिवहन सेवाओं में छूट जारी रहेगी। दरअसल, राजस्व विभाग (वित्त मंत्रालय) ने 18 नवंबर की एक अधिसूचना के ज़रिए ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के तहत ऑटो-रिक्शा को मिलने वाली जीएसटी छूट वापस ले ली।