Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला का दावाः एलेक्सा ने उसकी 10 वर्षीय बेटी को घातक ‘आउटलेट चैलेंज’ ट्राई करने को कहा

short by अंकित कुमार / on Tuesday, 28 December 2021
अमेरिका की महिला ने दावा किया है कि उसकी 10-वर्षीय बेटी ने जब एमेज़ॉन के एलेक्सा से एक चैलेंज देने को कहा तो वॉयस असिस्टेंट ने उसे घातक ‘आउटलेट चैलेंज’ ट्राई करने को कहा। चैलेंज के तहत बिजली के सॉकेट में मोबाइल के चार्जर को आधा लगाना होता है और उसमें जो गैप होता है उसमें सिक्का डालना होता है।
read more at Business Insider