जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश की गई नाकाम
अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के बारामूला (जम्मू-कश्मीर) के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद पाकिस्तान की ओर से घटनास्थल पर 'क्वाडकॉप्टर' उड़ाया गया लेकिन भारतीय जवानों की फायरिंग के बाद पाकिस्तानियों ने 'क्वाडकॉप्टर' को वापस बुला लिया।
read more at भाषा


