Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप के पुरुष डबल्स में भारत का पहला पदक किया पक्का

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 26 August 2022
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में पुरुष डबल्स में भारत का पहला पदक पक्का करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने क्वॉर्टर फाइनल में ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी (जापान) को 24-22, 15-21, 21-14 से हराया। सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग का सामना आरोन चिया और सोह वूई यिक (मलेशिया) से होगा।
read more at The Bridge