Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में एआईएमआईएम ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की तोड़फोड़, शख्स को लाठी-डंडों से पीटा

short by खुशी / on Friday, 23 September 2022
महाराष्ट्र के ठाणे में एआईएमआईएम के दफ्तर में घुसे 10-12 लोगों ने तोड़फोड़ की जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल खबर, हमलावरों ने दफ्तर में मौजूद एक शख्स को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।