पाकिस्तान में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या पहुंची 1,200 के पार, लाखों लोग हुए बेघर
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि मॉनसूनी बारिश व बाढ़ के कारण अब तक 1,265 मौतें हो चुकी हैं जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बकौल प्राधिकरण, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12,577 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा, "(बाढ़ से) पूरे देश में तबाही मची हुई है।"
read more at भाषा


