जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मारा गया हिज़बुल का 1 आतंकी, बडगाम में 1 आतंकी समेत 2 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि शुक्रवार देर रात कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया है। वहीं, बडगाम में एक हाइब्रिड आतंकी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।
read more at Times Now नवभारत


