तमिलनाडु की यूनिवर्सिटी के पेपर में पूछा गया 'निचली जाति कौनसी है?'; दिए गए जांच के आदेश
सेलम (तमिलनाडु) स्थित पेरियार यूनिवर्सिटी के कुलपति ने एमए इतिहास के एक पेपर में पूछे गए सवाल 'कौनसी निचली जाति तमिलनाडु से है?' को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए एक चीफ ऑफिसर की अध्यक्षता में समिति बनाई है। विभाग ने कहा, "गलती करने वालों के खिलाफ...उचित कार्रवाई...की जाएगी।"


