Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2047 तक आत्मनिर्भर होगी नौसेना, पूरी तरह से स्वदेशी होंगे जहाज़ व पनडुब्बी: नौसेना प्रमुख

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 21 September 2022
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा है कि 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से 'आत्मनिर्भर' होगी। नौसेना प्रमुख ने कहा कि 2047 तक जहाज़, पनडुब्बी, विमान, मानव रहित प्रणाली, हथियार आदि पूरी तरह से स्वदेशी होंगे। बकौल नौसेना प्रमुख, रूस-यूक्रेन युद्ध ने किसी भी देश की रक्षा के लिए 'आत्मनिर्भरता' की ज़रूरत को रेखांकित किया है।