Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शाहरुख को सिगरेट पीते देखा था, उनसे कहा- सर, ये अच्छी बात नहीं: 'ब्रह्मास्त्र' फेम मार्कंड

short by तान्या झा / on Sunday, 28 August 2022
आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' फेम मार्कंड सोनी ने बताया है कि 11-साल की उम्र में उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान को सिगरेट पीते देखा था और कहा था कि 'सर, ये अच्छी बात नहीं है'। उन्होंने कहा, "उनके पास जाकर मैंने मासूमियत से कहा...'सर आपको ऐसा नहीं करना चाहिए...इससे कैंसर होता है'।" बकौल मार्कंड, "शाहरुख ने कहा...'ठीक है, आगे से नहीं करूंगा'।"