देश में 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 15,906 केस, 561 नई मौतें दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15,906 नए केस सामने आए हैं जबकि 16,479 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, संक्रमण के कारण 561 नई मौतों के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,54,269 हो गई है। देश में 3,35,48,605 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,72,594 है।
read more at MOHFW


