Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के अमरावती में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद, अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 14 November 2021
अमरावती (महाराष्ट्र) में शनिवार को दोबारा हुई हिंसा के बाद अगले आदेश तक कर्फ्यू और इंटरनेट पर 3 दिन का प्रतिबंध लगाया गया है। 5 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते और केवल चिकित्सा संबंधी स्थिति के लिए बाहर निकल सकते हैं। ताज़ा हिंसा शुक्रवार को हुई हिंसा के विरोध में बीजेपी द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान हुई।