दिल्ली के 4 प्रमुख अस्पतालों में 100 से अधिक डॉक्टर हो चुके हैं कोविड-19 से संक्रमित
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चार प्रमुख अस्पतालों में कम-से-कम 120 डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद क्वारंटीन हुए हैं। गौरतलब है कि एम्स में लगभग 50 डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में 50, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 15 और हिंदू राव अस्पताल में 20 डॉक्टर अब तक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।


