पंजाब में पठानकोट आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास फटा ग्रेनेड
पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास सोमवार तड़के एक ग्रेनेड फटा जिसके बाद सभी चेकपोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, ग्रेनेड बाइकसवार अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त फेंका जब वहां से एक बारात निकल रही थी। बकौल पठानकोट एसएसपी सुरेंद्र लांबा, "आगे की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।"
read more at ABP न्यूज़


