भाषा की दिक्कत रुकावट नहीं बनी, मेरे लिए कंटेंट हीरो है: 'गुडबाय' पर रश्मिका मंदणा
अभिनेत्री रश्मिका मंदणा ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'गुडबाय' पर कहा है कि उन्होंने अपने दिल की सुनी और उन्हें उम्मीद है कि सब अच्छा होगा। रश्मिका ने कहा, "भाषा की दिक्कत कभी रुकावट नहीं बनी...मेरे लिए कंटेंट हीरो है। बाकी सभी चीज़ों से अधिक मेरे लिए...कहानियां बोलती हैं।" बकौल रश्मिका, वह कई लोगों के साथ काम करना चाहती हैं।


