Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत से लगी सीमा पर हालात स्थिर हैं: तवांग में सेना की झड़प के बाद चीन

short by शिव / on Tuesday, 13 December, 2022
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई झड़प पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा है कि भारत से लगी सीमा पर हालात स्थिर हैं। वेनबिन ने कहा कि भारत व चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत चल रही है।