शाहरुख खान ने डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में 'नारी शक्ति' पर दी स्पीच, वायरल हुआ वीडियो
अभिनेता शाहरुख खान ने शुक्रवार को विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में 'नारी शक्ति' पर एक स्पीच दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने कहा, "हमारा देश सदियों से नारी शक्ति पर निर्भर है...वे सीईओ बनकर सैकड़ों कंपनियां चला रही हैं...जिस देश की नींव नारी शक्ति पर आधारित हो, वहां महिलाओं को कोई नहीं रोक सकता।"


