लिगामेंट की चोट के कारण पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के घुटने की हुई सर्जरी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लिगामेंट की चोट के कारण गुरुवार को एसएसकेएम अस्पताल (कोलकाता) में घुटने की सर्जरी हुई। दरअसल, पिछले हफ्ते खराब मौसम के चलते ममता के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग हुई थी जिसके बाद उन्हें चोट आई थी। बकौल रिपोर्ट्स, हेलीकॉप्टर से उतरते समय ममता के बाएं कूल्हे के जॉइंट में भी चोट आई थी।
read more at ABP Live


