Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में 7 एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद, सामने आई तस्वीरें

short by खुशी / on Saturday, 1 October, 2022
जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के गुरेज़ इलाके में पुलिस व सेना द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों को मौके से 7 एके-47 राइफल, 2 पिस्तौल, 21 एके मैग्ज़ीन, 1190 गोलियां, 132 पिस्तौल की गोलियां व 13 ग्रेनेड समेत अन्य सामग्रियां मिली हैं।