तिलक ने तोड़ा पंत का रिकॉर्ड, किसी आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने वाले टीनएजर बने
मुंबई इंडियंस के 19-वर्षीय ऑल-राउंडर तिलक वर्मा ने किसी आईपीएल सीज़न में किसी टीनएजर द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। तिलक ने आईपीएल 2022 में अब तक 368 रन बनाए हैं। पिछला रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था जिन्होंने आईपीएल 2017 में 19-वर्ष की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 366 रन बनाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


