एमपी में गायों के झुंड ने बाघ को खदेड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
भोपाल (मध्य प्रदेश) का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक बाघ झुंड से अलग बैठी गाय पर हमला करता हुआ दिख रहा है। बाघ के हमले के बाद पास खड़ा गायों का झुंड घायल गाय के पास पहुंच गया और बाघ को खदेड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाघ काफी देर वहां रहा लेकिन दोबारा हमला नहीं कर पाया।
read more at ABP न्यूज़


