Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में 1 अक्टूबर से टैक्सी के न्यूनतम किराए में ₹3 और ऑटो के किराए में ₹2 होगी वृद्धि

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 27 September, 2022
महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने मुंबई में 1 अक्टबूर से ऑटो-टैक्सी के न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी की सहमति दे दी है। विभाग ने टैक्सी के न्यूनतम किराए में ₹3 और ऑटो-रिक्शा के किराए में ₹2 की वृद्धि करने की मंज़ूरी दी है। किराए में बढ़ोतरी के बाद अब टैक्सी का न्यूनतम किराया ₹28 और ऑटो-रिक्शा का न्यूनतम किराया ₹23 हो जाएगा।