इंग्लैंड को हराकर पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूज़ीलैंड
टी20 विश्व कप-2021 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को इंग्लैंड को 5-विकेट से हराकर न्यूज़ीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। न्यूज़ीलैंड 2019 में 50-ओवर विश्व कप के फाइनल और इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा था। फाइनल में न्यूज़ीलैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
read more at T20WC


