Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेसलर्स के धरने में पहुंची करात, मंच पर आने से रोक पूनिया ने कहा- राजनीतिक मुद्दा न बनाएं

short by खुशी / on Thursday, 19 January, 2023
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे रेसलर्स के समर्थन में गुरुवार को जंतर-मंतर (दिल्ली) पहुंची सीपीएम नेता वृंदा करात को पहलवानों ने मंच से नीचे उतार दिया। मंच पर मौजूद रेसलर बजरंग पूनिया ने उनसे कहा, "आपसे अनुरोध है कि नीचे चले जाएं। इसे राजनीतिक मुद्दा ना बनाएं। यह खिलाड़ियों का धरना है।"