Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन को लेकर 1,200+ प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज

short by अनिल कुमार / on Wednesday, 13 October 2021
नोएडा (उत्तर प्रदेश) प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं समेत 1,200+ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दंगे व अन्य आरोपों में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई। बकौल पुलिस, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। दरअसल, ये लोग पिछले 40-दिनों से ज़मीन के मुआवज़े समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
read more at भाषा