डॉलर के मुकाबले रुपये का 80 पर पहुंचना 'अमृतकाल' है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट को लेकर गुरुवार को कहा कि रुपये का 80 पर पहुंचना 'अमृतकाल' है। उन्होंने ट्वीट किया, "रुपया 40 पर: रिफ्रेशिंग (स्फूर्तिदायक), 50 पर: 'भारत संकट में', 70 पर: आत्मनिर्भर, 80 पर: अमृतकाल।" गौरतलब है, डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 79.90 पर बंद हुआ है।
read more at भाषा


