Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

LG ने कहा- गंदगी में रह रहे दिल्लीवाले: 'आप' ने दी कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Monday, 13 January, 2025
दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने कहा है कि 'आप' के शासन में दिल्ली के लोगों को सीवर के गंदे पानी के बीच रहने के लिए मज़बूर किया जा रहा है। वहीं, 'आप' ने उप-राज्यपाल को नसीहत दी है कि वह कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें। दरअसल, एलजी ने यह बात बीजेपी नेता विनय सहस्रबुद्धे के पॉडकास्ट में कही थी।
read more at भाषा