'रेस 3' बड़े बजट की फिल्म थी इसलिए सैफ को रिप्लेस कर सलमान को लिया था: प्रोड्यूसर
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बताया है, "फिल्म 'रेस 2' के बाद सैफ की फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं और 'रेस' फ्रैंचाइज़ी महंगी होने के कारण 'रेस 3' में सैफ की जगह अभिनेता सलमान खान को कास्ट किया गया।" उन्होंने कहा, "फिल्म में ना लिए जाने से सैफ निराश थे। यह फैसला बिज़नेस के लिए लिया गया था...इसमें कुछ पर्सनल नहीं था।"


