Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रक्षा मंत्रालय ने इस कंपनी को दिया बड़ा ऑर्डर, 5 साल में दे चुकी है 1600% का रिटर्न

short by Vipranshu / on Friday, 10 October, 2025
ज़ेन टेक्नॉलजीज़ को रक्षा मंत्रालय से ₹37 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसके तहत कंपनी एक साल में हार्ड-किल ऐंटी-ड्रोन सिस्टम्स की सप्लाई करेगी। बकौल रिपोर्ट, यह ऑर्डर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा। कंपनी के शेयर ने पिछले 5-वर्षों में 1600% का रिटर्न दिया है यानी उस दौरान इसमें लगाए गए ₹1 लाख आज ₹17 लाख होते।