Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है धनतेरस पर्व का महत्व?

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 19 October, 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे और इस दिन खरीदी गई चीज़ अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। धनतेरस पर बर्तन व सोना-चांदी आदि खरीदना शुभ माना जाता है।