RPSC ने जारी किया साल 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने साल-2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया है। इसमें 16 परीक्षाओं की डेट प्रस्तावित हैं और 5 तिथियां अन्य संभावित परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन ने बताया कि वर्ष-2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 के साथ होगी।
read more at RPSC


