इज़रायल के हवाई हमले से गाज़ा में बच्चों व महिलाओं समेत 15 लोगों की हुई मौत
इज़रायल द्वारा किए गए हवाई हमले से गाज़ा में बच्चों व महिलाओं समेत कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई है। इज़रायल द्वारा यह हमला ऐसे समय पर किया गया जब इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका का दौरा कर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू हमास के खिलाफ 9-महीने से जारी युद्ध पर अपना पक्ष रखेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


