Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होते हैं सुपरबग्स जिसके कारण 2050 से पहले 3.9 करोड़ लोगों की हो सकती है मौत?

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 18 September, 2024
सुपरबग्स बैक्टीरिया/फंगी/पैथोजन का एक नया नाम है जिनमें आमतौर पर प्रिस्क्राइब्ड दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो जाती है। गंभीर बीमारी से पीड़ित, कमज़ोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले और संक्रमित खाना खाने वालों को इसका खतरा सर्वाधिक होता है। हालिया स्टडी में बताया गया है कि 2050 से पहले सुपरबग्स के कारण 3.9 करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।